{"_id":"5c6ae5abbdec2273ed39c10c","slug":"155050958715-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पहले ई-मालखाना एप की हुई समारोहपूर्वक लांचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पहले ई-मालखाना एप की हुई समारोहपूर्वक लांचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पहले ई-मालखाना ऐप की शुरुआत
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्रदेश के पहले ई-माल खाना ऐप की शुरुआत सोमवार को हुई। एसपी शालिनी ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से 32 वर्षों के माल का डिजिटलीकरण कर दिया गया है। अब एक क्लिक के माध्यम से कर्मचारी मुकदमों व सामानों की स्थिति पर नजदीकी नजर रख सकेंगे।
सोमवार दोपहर बाद जलालपुर पहुंची एसपी शालिनी ने बताया कि इस नए एप के लांच होने से मालखानों के रख रखाव में आसानी होगी। जरूरी चीजों की जानकारी पल भर में ही मिल जाएगी, जिसके लिए अभी तक तमाम पत्रावलियों को खंगालने की जरूरत पड़ती थी। इससे समय की बचत होगी, जिसका सदुपयोग अन्य राजकीय व जनहित के कार्यों में हो सकेगा। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एसपी ने ई-माल खाना एप का शुभारंभ करते हुए बताया कि बांदा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वहां प्रदेश के पहले ई-माल खाने की शुरुआत कराई थी।
अब यहां प्रदेश के पहले ई-माल खाना एप की शुरुआत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि एसपी ने जिस तरह से इस एप को लांच कराने में रुचि ली, उसका लाभ अब लगातार आने वाले समय में मिलता रहेगा। सीओ जलालपुर अमर बहादुर ने बताया कि 32 वर्षों से जुड़े 511 सामानों व फाइलों की बार कोडिंग कर दी गई है। ऐसा होने से अब कंप्यूटर पर एक क्लिक करते ही किसी भी पत्रावली की जानकारी फौरन हो जाएगी। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि समूचा जलालपुर इस उपलब्धि के लिए गौरवान्वित है। तकनीक के क्षेत्र में ऐसे प्रयोगों से ही समय की बचत व सुविधा तय हो सकती है। कार्यक्रम में एसडीएम संतोष कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, संतोष पाठक व विनोद यादव के अलावा सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।