फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 व 24 को 4 घंटे बाधित रहेगी 5 उपकेन्द्रों की आपूर्ति

20 व 24 को 4 घंटे बाधित रहेगी 5 उपकेन्द्रों की आपूर्ति

Mon, 18 Feb 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
20 व 24 को 4 घंटे बाधित रहेगी 5 उपकेन्द्रों की आपूर्ति
20 व 24 को 4 घंटे बाधित रहेगी 5 उपकेंद्रों की आपूर्ति
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के अंतर्गत आने वाले 5 विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 1 लाख उपभोक्ता 20 व 24 फरवरी को 4-4 घंटे तक आपूर्ति से वंचित रहेंगे। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए विद्युत विभाग ने पहले ही सर्कुलर जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक 220 केवी डबल सर्किट न्यू टांडा से जुड़े कार्यों को लेकर यह निर्णय लिया गया है।


टांडा एनटीपीसी के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। एनटीपीसी से अयोध्या जनपद के सोहावल विद्युत स्टेशन के लिए सप्लाई जाएगी। 220 केवी डबल सर्किट न्यू टांडा-सोहावल लाइन के लिए तार खींचने का काम किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि सुरक्षा व कार्यों को देखते हुए अकबरपुर विद्युत वितरण खंड के 132 केवी उपकेंद्र से जुड़ी सप्लाई 20 फरवरी को व 24 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस वितरण खंड के अंतर्गत अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के अलावा बैरमपुर बरवां, कटेहरी, महरुआ, भीटी आदि उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित रहेगी। इससे लगभग 1 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। अन्य समय में उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed