{"_id":"5c6ae591bdec224dab600a69","slug":"15505095614-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट व्यापारियों व नागरिकों ने महरुआ बाजार बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट व्यापारियों व नागरिकों ने महरुआ बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों व नागरिकों ने महरुआ बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पुलवामा के आतंकी हमले के विरोध में महरुआ बाजार सोमवार को पूरी तरह बंद रही। घटना से नाराज दुकानदारों व आम लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अब पाकिस्तान को निर्णायक सबक सिखाने का वक्त आ गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश दिखाई पड़ रहा था। बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व आतंकवाद का पुतला फूंका गया। उधर अपरान्ह एक बजे तक बंदी के बाद ही दुकानों के खुलने का क्रम शुरू हुआ।
पुलवामा में सैनिकों पर हुए जानलेवा हमले से नाराज व्यापारियों व दुकानदारों ने सोमवार को महरुआ बाजार में एकजुटता का प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के अनुसार व्यापारियों ने सुबह अपनी दुकानों के ताले व शटर नहीं खोले। सुबह दस बजे करीब व्यापारियों व दुकानदारों का जत्था महरुआ चौराहे पर एकत्र होने लगा। पिंकू कसौधन, समरबहादुर सिंह, प्रिंस सिंह, अभिमन्यु, विवेकानन्द, शैलेश, नन्दलाल एवं पप्पू आदि ने समूचे बाजार में घूम-घूमकर पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। एकजुट हुए लोगों ने कहा कि बस अब बहुत हो गया।
अब पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना होगा कि वह दोबारा ऐसी साजिश न रच पाए। नारेबाजी करते हुए लोगों ने कहा कि अब पाकिस्तान पर हमला करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। कश्मीर में देश के विरोध में जो भी आवाज उठे उसे कुचल देना होगा। देश के विरोध में अब कुछ भी नजर अंदाज करना ठीक नहीं।
विज्ञापन
व्यापारियों एवं नागरिकों ने महरुआ चौराहे पर बाद में पहुंचकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद भी काफी देर तक बाजार में दुकानें नहीं खुलीं। इससे बाहरी लोगों को मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर जाने के लिए पहुंचे यात्रियों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। उनका कहना था कि पूरा देश इस मामले में एकजुट है। सरकार को अब कुछ करके दिखाना होगा।