फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पाइपलाइन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर अभियंता को फटकार

पाइपलाइन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर अभियंता को फटकार

Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर अभियंता को फटकार
पाइपलाइन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर अभियंता को फटकार
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विकास भवन में शनिवार को सांसद आदर्श ग्राम योजना के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2014 से 2019 तक चयनित विभिन्न ग्रामों में हुए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने विभागवार अधिकारियों से सड़क, पेयजल, बिजली, पात्रों को आवास, पेंशन, राशन समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी। जिन ग्रामों में अधूरे कार्यों की रिपोर्ट दी गई, उसका कारण पूछा और लापरवाही मिलने पर फटकार भी लगायी।

सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने ने सुबह 10 बजे विकास भवन में समीक्षा बैठक शुरू की। वर्ष 2014-15 में जलालपुर विकास खंड के सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित उसरहा, वर्ष 2015-16 में चयनित भीटी विकास खंड के हीड़ी पकड़िया, वर्ष 2017-18 में चयनित रामनगर विकास खंड के मसेना मिर्जापुर तथा वर्ष 2018-19 में चयनित बसखरी विकास खंड के सेमऊर खानपुर सांसद ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा योजनावार की।
विज्ञापन


सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, विद्युतीकरण, खाद बीज, मृदा परीक्षण, कौशल विकास, पेंशन, खाद्य सुरक्षा योजना, नजदीकी बैंक से आच्छादित, पाइप लाइन पेयजल योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पाइप लाइन पेयजल योजना के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही सामने आयी। चार सांसद आदर्श ग्रामों में से सिर्फ एक गांव उसरहा में इस योजना का क्रियान्वयन हो सका है। इस पर सीडीओ ने जल निगम के अधिशाषी अभियंता को कड़ी फटकार लगायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैठक में शामिल अपर सीएमओ शालिकराम पासवान मौजूद थे। उनके द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी न दिए जाने पर सीडीओ ने जमकर फटकारा। कहा कि अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। इस मौके पर डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, पीडी प्रदीप पाण्डेय, डीपीआरओ रामआशीष चौधरी, पीडब्लूडी अधिशाषी अभियंता एसके लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed