फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   32 हजार आबादी को जल्द मिलेगी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति

32 हजार आबादी को जल्द मिलेगी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति

Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
32 हजार आबादी को जल्द मिलेगी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति
32 हजार आबादी की पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की लगभग 32 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका परिषद ने 72 लाख की लागत से चार ट्यूबवेल व पाइपलाइन की स्थापना का कार्य रविवार से शुरू करा दिया। इससे नगर के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों को लाभ मिलेगा, जिसमें मुख्य रूप से विस्तारीकरण के बाद शामिल मोहल्ले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अभी पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति नहीं पहुंच सकी है। रविवार को बाकायदा इन कार्यों के लिए शिलान्यास हुआ। पालिका प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मार्च माह तक पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

जिला मुख्यालय वाले अकबरपुर नगर के विभिन्न मोहल्लों के वाशिंदों के लिए पेयजल संबंधी मुश्किलें दूर होने वाली हैं। इसमें वे मोहल्ले शामिल हैं, जो नगर परिषद की सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल हुए हैं। इन क्षेत्रों में अभी तक पाइप लाइन के माध्यम से नागरिकों को पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही। नगर पालिका प्रशासन ने बीते दिनों ऐसे सभी नागरिकों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इसी क्रम में नगर पालिका प्रशासन ने सिझौली में एक, अटिका में दो तथा कृष्णानगर मोहल्ले में एक ट्यूबवेल की स्थापना का निर्णय बीते दिनों लिया। इसी के तहत रविवार को इन तीनों मोहल्लों में चार ट्यूबवेलों की स्थापना का कार्य विधि विधान से शुरू कराया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक ट्यूबवेल स्थापना के साथ ही इन मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी लगाई जाएगी। ट्यूबवेल स्थापना व पाइप लाइन लगाने का कार्य लगभग 72 लाख की लागत से कराया जा रहा है। आगामी मार्च माह तक यह सभी कार्य पूरे हो जाने की उम्मीद है। इससे सिझौली व आसपास की लगभग 10 हजार आबादी, अटिका व आसपास की लगभग 14 हजार आबादी तथा कृष्णानगर नगर व आसपास की लगभग 8 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाओं में हो रही बढ़ोत्तरी
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि भाजपा नेता मनोज गुप्त ने रविवार को ट्यूबवेल व पाइपलाइन की स्थापना कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि नगर क्षेत्र में लगातार नागरिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। पेयजल के साथ ही आवागमन, मार्ग प्रकाश व साफ सफाई पर पूरा जोर है। कार्यक्रम में ओपी राम, रामअशीष मिश्र, संजय मद्धेशिया, रामसुख, शिवकुमार, उपेंद्र सिंह, दीपक, घनश्याम, लल्लू व नन्हें आदि मौजूद रहे।


सभी को मिलेगी पेयजल की सुविधा
पेयजल की सुविधा सभी को मिले इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। छोटी छोटी पानी की टंकी स्थापना के साथ ही बड़ी टंकी की स्थापना कराई जा रही है। ट्यूबवेल लगवाए जा रहे तथा पाइप लाइन बिछवाई जा रही है। समाज के सभी तबके के लोगों तक यह सुविधा पहुंचने तक जो भी जरूरी इंतजाम होंगे, वह सभी किए जाएंगे। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed