फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ओले व बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, बढ़ी मुश्किल

ओले व बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, बढ़ी मुश्किल

Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ओले व बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, बढ़ी मुश्किल
ओले व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बढ़ी ठंड
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। गुरुवार देर रात व शुक्रवार सुबह तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के कई मोहल्लों में जलभराव से आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। बारिश व तेज हवाओं के चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कहीं चार घंटे तो कहीं 10 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही। उधर मौसम के बदले मिजाज से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आलू, सरसों, मटर आदि फसलों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का मानना है कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। सहालग का दौर चलने के चलते भी लोगों को खासी दिक्कत हुई।

गुरुवार पूरे दिन आसमान में बादलों के उमड़ने घुमड़ने का दौर जारी रहा। इससे धूप नहीं निकली। दिन में ही लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सभी को रात तक मौसम साफ हो जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रात करीब साढ़े 8 बजे से अचानक गरज-चमक तेज हो गई। हवाओं की गति भी बढ़ने लगी। जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। शादी-विवाह में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को खासी मुश्किलों का सामना हुआ। मौसम की मार के आगे सारी तैयारियां व साज सजावट बर्बाद हो गई। पूरी रात आसमान में बादलों का दौर चलता रहा। टांडा व आलापुर के कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े। बारिश का यह दौर छिटुपुट तौर पर रात भर चलता रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अकबरपुर नगर व आस पास के क्षेत्रों में मौसम साफ होता दिखा तो वहीं आलापुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश की स्थिति बनी रही। बाद में लगभग समूचे जिले में बारिश व तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। अकबरपुर, कटेहरी, भीटी व मालीपुर के कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को पहुंचने में कठिनाई हुई तो वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी असुविधा का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न शहरी क्षेत्र की बाजारों में अपराह्न तक सन्नाटे का माहौल रहा। ग्राहकों के बाजारों का रुख न करने से दुकानें खुलीं जरूर, लेकिन बिक्री न होने से दुकानदार मायूस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई छिन्न भिन्न
बारिश व ओलावृष्टि ने जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी छिन्न भिन्न कर दिया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर, फैजाबाद मार्ग, शहजादपुर, अब्दुल्लापुर, इंद्रलोक कॉलोनी, शाहजहांपुर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भोर से ही ठप हो गई। इसके बाद कहीं चार घंटे तो कहीं 8 से 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल संकट को लेकर हुई। जिला मुख्यालय के अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गई।


किसानों की बढ़ी चिंता
गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह हुई बारिश व पड़े ओले से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। आलू, सरसों, मटर आदि की खेती करने वाले किसान खासे परेशान हैं। बारिश व ओले का सबसे ज्यादा असर आलू की फसल पर पड़ने के आसार हैं। अकबरपुर के किसान रामपूजन तिवारी का कहना है कि बारिश का मौसम किसानों के लिए मुश्किल भरा है। यदि इस तरह से बारिश का दौर चलता रहा तो किसानों को तगड़ी चपत लग सकती है। मिर्जापुर के किसान मनीराम यादव भी मौसम को किसानों के विपरीत बता रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा समय में किसी भी फसल को सिंचाई की जरूरत नहीं है। ऐसे में यदि बारिश होगी तो इसका प्रतिकूल असर फसल के पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed