{"_id":"5c659eb3bdec224bff24241c","slug":"155016374114-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ के मार्गों से आवागमन हुआ सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ के मार्गों से आवागमन हुआ सुगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ मार्ग पर आवागमन हुआ सुगम
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ के मार्गों की बदहाली से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 20 लाख की लागत से दोनों तरफ की पटरियों का सुदृढ़ीकरण करा दिया है। इससे लगभग बीस हजार की आबादी व यात्रियों को लाभ मिला है।
नगर के मध्य ओवरब्रिज बन जाने के बाद से उसके दोनों तरफ आवागमन के लिए बना मार्ग हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त हो चला है। शुरुआती दौर में दोनों तरफ के मार्गों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन उसके बाद इसे लावारिस छोड़ दिया गया। सबसे ज्यादा मुश्किल रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को हो रही थी। करीब आधा दर्जन होटल भी इसी क्षेत्र में होने के चलते यहां आने जाने वाले लोगों को मार्ग की बदहाली का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे पटरी के दूसरी तरफ प्राइमरी से लेकर डिग्री तक के कई कॉलेज होने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भी मार्ग की बदहाली से प्रतिदिन गुजरना पड़ रहा था। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने इसे लेकर पीडब्लूडी को पत्र भी लिखा। कई नागरिकों ने डीएम सुरेश कुमार को स्थिति से अवगत कराया। डीएम ने इस पर बीते दिनों लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि जन हित को देखते हुए अविलंब ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ के मार्गों को दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन
इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने लगभग 20 लाख की लागत से पुल के नीचे दोनों तरफ के मार्गों की बाकायदा मरम्मत करा दी है। इसमें एक लेयर गिट्टी व तारकोल डालने के साथ ही उस पर रोलर का प्रयोग कराया गया है। एक तरफ रेलवे क्रॉसिंग से बस स्टेशन के निकट रिटेनिंग वाल तक तथा दूसरी तरफ रेलवे क्रॉसिंग से नगर परिषद कार्यालय के निकट स्थित रिटेनिंग वाल तक मार्गों की विधिवत मरम्मत हुई है।
ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ के मार्गों के सुदृढ़ीकरण से लगभग 20 हजार की आबादी व यात्रियों को लाभ मिलना तय माना जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन के इस पहल की सराहना भी की है। अधिवक्ता गोपाल जी शुक्ल व शिक्षक बद्रीनारायण शुक्ल ने कहा कि इसे मार्ग की मरम्मत लंबे समय से प्रतीक्षित थी। अब निर्माण कराए जाने का व्यापक लाभ नगरवासियों को मिलेगा।
कब दूर होगी ओवरब्रिज की बदहाली
ओवरब्रिज के नीचे के मार्गों की बदहाली तो दूर हो गई, लेकिन एक बड़ा सवाल यह कि ओवरब्रिज पर बने गड्ढों का संकट कब दूर होगा। दरअसल ओवरब्रिज पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे इधर से गुजरने वाले लोगों को प्रतिदिन भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं कि आखिर ओवरब्रिज के ऊपर बने गड्ढों की बदहाली कब दूर होगी।
20 लाख से कराया गया मरम्मत
ओवरब्रिज के दोनों तरफ के मार्गों की मरम्मत करा दी गई है। इसका लाभ नगर के आम लोगों के साथ ही रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। -एसके लाल अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी