फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पत्रकार एकादश ने टी 20 मैच में डीएम एकादश को चार विकेट से हराया

पत्रकार एकादश ने टी 20 मैच में डीएम एकादश को चार विकेट से हराया

Sat, 09 Feb 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार एकादश ने टी 20 मैच में डीएम एकादश को चार विकेट से हराया
पत्रकार एकादश ने जीता टी-20 मैच
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय खेल स्टेडियम में हुए एक दिन मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश की टीम ने डीएम एकादश की टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया। वर्षों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ते ही पत्रकार एकादश की टीम ने मैदान के चक्कर लगाकर जीत की खुशी मनाई। डीएम व एसपी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ट्रॉफी प्रदान की।

अकबरपुर नगर के राजकीय एकलव्य खेल स्टेडियम में शनिवार को हुए मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश के कप्तान अश्विनी मिश्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अधिकारियों की टीम उत्साह में थी, क्योंकि पिछले कई वर्षों से यही टीम मैच जीतती चली आ रही थी। पत्रकार एकादश ने रणनीति के तहत इस बार नए कप्तान का चयन करते हुए मैच खेलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टॉस के अनुरूप पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएम एकादश की टीम शानदार शुरुआत की। हालांकि अंतिम दस ओवर में टीम लड़खड़ा गई। एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के सर्वाधिक 34, सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान के 18 तथा उद्योग महाप्रबंधक स्वप्निल कुमार के 27 रन के योगदान की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए। अजीत सिंह, निखिल व रमेश ने दो दो विकेट लिए, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने शुरुआती झटकों के बाद संभलकर खेला और 17 ओवर 3 गेंद में ही जीत दर्ज कर ली। 15 गेंद में 1 चौका व 3 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाने वाले निखिल पटेल ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। अविनाश ने जुझारू प्रदर्शन करते हुए 25, तो अनूप सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। विकेट पर टिके रहने का जज्बा दिखाते हुए अहमद मेहदी 8 रन जोड़कर नाबाद रहे। रामसकल यादव ने 7, तो आदित्य ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त रनों की संख्या 11 रही।


डीएम एकादश की तरफ से धर्मेंद्र सचान ने सर्वाधिक 2, जबकि जुबेर, स्वप्निल व अतुल सिंह एक एक खिलाड़ी को आउट किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। अंपायरिंग सुधीर चतुर्वेदी व आनंद सिंह ने की, जबकि स्कोरर मोहम्मद हसन रहे। कमेंटेटर की भूमिका अजय श्रीवास्तव एवं विक्रम सिंह ने निभाई। पत्रकार एकादश को डीएम सुरेश कुमार व एसपी शालिनी ने ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर एडीएम गिरिजेश त्यागी, एएसपी अशोक कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed