फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नगर पालिका लिपिक पर हमला, दो पर दर्ज हुआ केस

नगर पालिका लिपिक पर हमला, दो पर दर्ज हुआ केस

Sun, 10 Feb 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका लिपिक पर हमला, दो पर दर्ज हुआ केस
नगर पालिका लिपिक पर हमला, दो के खिलाफ केस
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक के साथ शुक्रवार रात कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए पिटाई के लिए हमले का प्रयास किया। आरोप है कि अभद्रता करने वाले पशु आश्रय केंद्र के लिए चारे का टेंडर दिए जाने का दबाव बना रहे थे। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत दुल्लापुर निवासी सतीश गुप्ता व मनीष गुुप्ता ने इंद्रलोक कॉलोनी में मकान बनवाने के लिए एक भूखंड पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रखा है। बीते दिनों ही उसे अस्थाई पशु आश्रय केंद्र बना दिया गया। आरोप है कि शुक्रवार रात वे दोनों अकबरपुर नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक बृजेश शुक्ला के घर पहुंचे। वे बृजेश से पशु आश्रय केंद्र का किराया मांगने लगे। साथ ही आरोप के अनुसार नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाले सभी पशु आश्रय केंद्र में चारा उपलब्ध कराने का टेंडर देने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


लिपिक का आरोप है कि जब उन्होंने बताया कि अभी शासन से न तो किराया निर्धारित हुआ है और न ही चारे के लिए किसी प्रकार की राशि उपलब्ध कराई गई है, तो दोनों उनसे अभद्रता करने लगे। गाल गलौज देने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सतीश व मनीष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed