{"_id":"5c5dbc32bdec2273ac45e65a","slug":"154964700861625-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1625 परीक्षार्थियों ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा से किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1625 परीक्षार्थियों ने किया यूपी बोर्ड परीक्षा से किनारा
विज्ञापन
1625 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा से किया किनारा
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शुक्रवार को पंजीकृत 10 हजार 117 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1625 ने परीक्षा से किनारा किया। 8 हजार 492 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुख्य विषयों की परीक्षा न होने से केंद्रों पर सन्नाटे का माहौल रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 115 केंद्रों के सापेक्ष प्रथम पाली में मात्र 21 केंद्रों पर, जबकि दूसरी पाली में 113 केंद्रों पर परीक्षा हुई। मुख्य संकलन केंद्र प्रभारी सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 444 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 420 ने परीक्षा दी। 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट संगीत गायन में पंजीकृत 45 के सापेक्ष 1 अनुपस्थित रहा, जबकि इंटरमीडिएट संगीत वादन का मात्र एक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सका। प्रथम पाली में कुल 21 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा में 9 हजार 627 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें संस्कृत के 7 हजार 697 व उर्दू विषय के 1930 परीक्षार्थी शामिल रहे। दोनों पालियों में कुल 1625 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सचलदल टीमों ने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। कहीं से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
12 से शुरू होगी मुख्य विषयों की परीक्षा
डीआईओएस कार्यालय के लिपिक इंद्रजीत यादव ने बताया कि 12 फरवरी से मुख्य विषयों की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। इसे नकलविहीन व सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बताया कि 12 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी, इंटरमीडिएट बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार वाणिज्य वर्ग की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
उठाए जा रहे ठोस कदम
परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। यदि कहीं से गड़बड़ी शिकायत मिली, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। -विनोद सिंह, डीआईओएस