फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लगभग 3 लाख किसानों को मिलेगा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सौगात

लगभग 3 लाख किसानों को मिलेगा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सौगात

Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
लगभग 3 लाख किसानों को मिलेगा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सौगात
किसानों ने सरकार के फेसले का किया बढ़ चढ़कर स्वागत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर । केंद्र सरकार के बजट ने जिले के लगभग तीन लाख किसानों को बड़ी सौगात दी है। दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रत्येक वर्ष सरकार ने आर्थिक सहायता के तौर पर 6 हजार रुपये देने की घोषणा की है। बजट में इस धनराशि का प्राविधान किए जाने की खबर मिलते ही किसान झूम उठे। उनका कहना था कि इस राशि से कृषि कार्यों को बेहतर ढंग से निपटाने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार को केंद्र के आम बजट में किसान हितों की महत्वपूर्ण घोषणा होने की उम्मीद थी। सरकार ने इन्हीं उम्मीदों के अनुरूप बड़ा फैसला भी लिया। केंद्रीय वित्तीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में घोषणा किया कि दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपयेये आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस निर्णय का जिले में व्यापक असर देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जनपद कृषि बाहुल्य इलाकों में शामिल है।
विज्ञापन


मोटे तौर पर सरकार की इस घोषणा का लाभ लगभग तीन लाख किसानों को जनपद में मिलेगा। उपकृषि निदेशक रामदत्त बागला के अनुसार जिले में 3 लाख 39 हजार 585 किसान हैं। इनके सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत किसान लघु व सीमांत किसान हैं। ऐसे में लगभग 3 लाख किसान लघु एवं सीमांत जनपद में हैं। उधर बजट में 2 हेक्टेअर से कम भूमि रखने वाले लघु एवं सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक दिए जाने की घोषणा का किसानों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बोले, अब खाद व बीज खरीदने में नहीं होगी दिक्कत
अकबरपुर के किसान विजय बहादुर ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि किसानों को इस निर्णय का व्यापक लाभ मिलेगा। कई बार खाद व बीज के लिए जो धनाभाव होता है, उससे छुटकारा मिल जाएगा। किसान सदाशिव राजभर ने कहा कि दो हजार रुपये प्रत्येक फसल के अनुसार कुल 6 हजार रुपये वार्षिक दिए जाने का कदम सराहनीय है। इससे किसानों की काफी हद तक समस्या दूर हो सकेगी। विक्रमपुर के राजाराम व खासपुर के हरीराम ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार ने बजट में किसानों का ध्यान रखा, यह अत्यंत सराहनीय कदम है। वर्ष में 6 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा से किसानों की काफी मुश्किल दूर होंगी। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed