फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विद्युत आपूर्ति की बदहाली बोर्ड परीक्षा तैयारी में पड़ रही भारी

विद्युत आपूर्ति की बदहाली बोर्ड परीक्षा तैयारी में पड़ रही भारी

Thu, 31 Jan 2019 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति की बदहाली बोर्ड परीक्षा तैयारी में पड़ रही भारी
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। यूपी बोर्ड परीक्षा को मात्र 1 सप्ताह शेष होने के बावजूद छात्रों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। विभाग की उदासीनता के चलते बोर्ड परीक्षा तैयारी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। बदहाल विद्युत आपूर्ति होने के चलते आलापुर तहसील के विद्युत उपकेंद्र तेन्दुआईंकला से लगभग 50 हजार की आबादी को आपूर्ति होती है। इन दिनों आपूर्ति की खस्ताहाली यह कि 18 घंटे रोस्टर के सापेक्ष महज 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि तेंदुआई कला विद्युत सब स्टेशन से क्षेत्र की लगभग 50 हजार आबादी को आपूर्ति होती है। इन दिनों आपूर्ति की बदहाली का आलम यह है कि औसतन 9 घंटे की ही आपूर्ति हो रही है। इससे न सिर्फ आम उपभोक्ताओं के तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि सबसे ज्यादा मुश्किल बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों को हो रही है। समुचित आपूर्ति न होने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा तैयारी में खासी दिक्कत हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता जगरनाथ मिश्र ने मौजूदा समय में बदहाल चल रही विद्युत व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति देने का वादा कर रही है, लेकिन बमुश्किल 8 से 10 घंटे ही बिजली का लाभ मिल रहा है। शहाबुद्दीनपुर निवासी सूरज तिवारी ने प्रशासन से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। उधर अभियंता विद्युत तेन्दुआई कला डीके पटेल ने बताया कि रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में की जा रही है। कई बार कतिपय व्यवधान के चलते समस्या हो जाती है, लेकिन उसे तत्परतापूर्वक दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed