फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   देशी प्रजाति की फसलों पर दें जोर, होगा बेहतर उत्पादन

देशी प्रजाति की फसलों पर दें जोर, होगा बेहतर उत्पादन

Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
देशी प्रजाति की फसलों पर दें जोर, होगा बेहतर उत्पादन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। कृषि विभाग ने जहांगीरगंज विकासखंड परिसर में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों को रबी की फसल को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कई प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने किसानों से कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद किसानों की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। यह किसानों के लिए एक सकारात्मक संदेश है। किसानों की आय दोगुनी कैसे हो, इस पर सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। देश के किसानों की स्थिति में सुधार लाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन



संचालन कर रहे प्राविधिक सहायक कृषि शशि भूषण कुमार ने किसानों को रबी फसल की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि गेहूं, चना, अलसी, सरसों आदि रबी की फसल मानी जाती हैं। यदि ये फसलें देशी प्रजाति की हों, तो सूखा को सहन करने की क्षमता इनके अंदर अधिक होती है। इसके साथ ही ये सभी फसलें किसानों के खाद्यान्न आपूर्ति के लिए भी सहायक होती है। फसलों की विविधता होने से किसानों को जोखिम भी कम उठाना पड़ता है। इन फसलों के बेहतर पैदावार के लिए किसानों को समय समय पर सिंचाई, खाद व कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रगतिशील किसान संतोष सिंह ने किसानों से विभिन्न फसलों के बेहतर पैदावार के लिए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने अनाजों के भंडारण की उचित व्यवस्था तथा कम लागत में अधिक पैदावार लेने के लिए अनेक उपायों को सुझाया। अध्यक्षता भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश चंद्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर किसान पप्पू प्रजापति, मुकेश यादव, कपिलदेव वर्मा के अलावा सहायक विकास अधिकारी कृषि ओमप्रकाश सिंह व संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed