फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सुशासन दिवस के रूप में मना भारतरत्न अटल बिहारी का जन्मदिवस

सुशासन दिवस के रूप में मना भारतरत्न अटल बिहारी का जन्मदिवस

Tue, 25 Dec 2018 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
सुशासन दिवस के रूप में मना भारतरत्न अटल बिहारी का जन्मदिवस
अंबेडकरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95वीं जयंती मंगलवार को जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनी। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर हुआ, जहां डीएम की मौजूदगी में सांसद व विधायक आलापुर ने कुल 305 पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। सभी ब्लॉकों में समारोह का आयोजन कर न सिर्फ कंबल वितरण हुआ, वरन अलग-अलग पात्रों को योजनाओं का भी लाभ दिया गया।
विज्ञापन



लोहिया भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास के बड़े-बड़े आयाम स्थापित किए। उन्हीं से प्रेरणा लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार तेजी से सभी वर्गों का विकास तय कर रही है।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वायदा किया था, उसे काफी हद तक पूरा कर दिखाया है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाद में कुल आठ योजनाओं से जुड़े 305 पात्रों को स्वीकृति पत्र आदि सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम सुरेश कुमार, एसपी शालिनी, सीडीओ अनूप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कपिलदेव व पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह आदि मौजूद रहे। इन्हीं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में 300 पात्रों को कंबल सौंपे।


कटेहरी ब्लॉक कार्यालय पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। ब्लॉक में अलग-अलग योजना के तहत पात्रों को मिले लाभ पर उन्होंने प्रकाश डाला।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ श्रीपति यादव ने की, जबकि संचालन का जिम्मा वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रकाश तिवारी ने संभाला। पांडेय पैकोली बूथ पर आयोजित मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों के मामले में इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद से सभी वर्गों को एक साथ कभी इतनी राहत नहीं मिली, जितना भाजपा सरकारों ने दिया है।


जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव ने कर्मचारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कई पात्रों को पेंशन, राशन कार्ड व कंबल की सुविधा प्रदान की गई।


वहीं, भीटी प्रतिनिधि के मुताबिक, भीटी बाजार में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलका मिश्रा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के सुशासन पर विस्तार से जानकारी दी। भीटी सीएचसी पर चिकित्साधीक्षक डॉ विकास तिवारी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया।



उधर, शहजादपुर सेक्टर में नगर अध्यक्ष ज्ञान कुमार मोदनवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं, आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर विकास खंड के ड्वाकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास, अंत्योदय, पात्र गृहस्थी, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व दिव्यांग पेंशन का स्वीकृति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed