{"_id":"5c1fd48fbdec2256f5337f82","slug":"15455899372022-8611-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 वार्ड के 8611 उपभोक्ताओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 वार्ड के 8611 उपभोक्ताओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 करोड़ से दुरुस्त होगी अकबरपुर नगर की पेयजल व्यवस्था
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के 22 वार्डों के 11 हजार 7 घरों के सापेक्ष 8611 घरों को शीघ्र ही सुचारु पेयजल का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अमृत योजना के तहत नगर पालिका परिषद के 22 वार्डों में पेयजल पुनर्गठन भाग दो के तहत 85 करोड़ 39 लाख 98 हजार रुपये की लागत से न सिर्फ 22 पंपहाउस स्थापित किए जाएंगे, बल्कि 6 ओवरहेड टैंक का भी निर्माण होगा। 211 किमी लंबाई में पाइपलाइन बिछाकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। कार्य प्रारंभ करने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए शासन से 14 करोड़ रुपये जलनिगम को उपलब्ध भी करा दिया गया।
लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। अमृत योजना के तहत प्रथम चरण में 25 वार्डों के सापेक्ष 3 वार्डों में ट्यूबवेल की स्थापना का कार्य जारी है। इस बीच योजना के तहत पेयजल पुनर्गठन भाग में शेष बचे 22 वार्डों में भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिनों ही नगर पालिका प्रशासन ने 22 वार्डों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 85 करोड़ 39 लाख 98 हजार रुपये की लागत से पंपहाउस, ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा था। कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक मुश्किल न हो, इसके लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 14 करोड़ रुपये भी विभाग को उपलब्ध करा दिया।
शासन की मंजूरी के बाद जलनिगम ने टेंडर प्रक्रिया भी बीते दिनों ही पूर्ण कर ली। अमृत योजना से जुड़े रवि उपाध्याय ने बताया कि 22 वार्डों में 22 पंपहाउस की स्थापना के साथ ही 6 ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। संबंधित वार्डों के 11 हजार 7 घरों के सापेक्ष 8 हजार 611 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंच सके, इसके लिए 211 किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुुकी है। शीघ्र ही 22 वार्डों में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
22 वार्डों में होगा कार्य
अमृत योजना के तहत लगभग 86 करोड़ रुपये की लागत से 22 वार्डों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही कार्य भी प्रारंभ करा दिया जाएगा। छह माह में कार्य पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। -सुरेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद