फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   36 करोड़ की लागत से बनेंगे जिले में 12 नए विद्युत उपकेंद्र

36 करोड़ की लागत से बनेंगे जिले में 12 नए विद्युत उपकेंद्र

Mon, 24 Dec 2018 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
36 करोड़ की लागत से बनेंगे जिले में 12 नए विद्युत उपकेंद्र
36 करोड़ से बनेंगे 12 विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। लो वोल्टेज व बदतर विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 12 नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। सौभाग्य योजना के तहत 36 करोड़ की लागत से अलग-अलग क्षेत्रों में उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक उपकेंद्र में 5-5 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाएगी। इससे जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 4 लाख की आबादी को सुचारु आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि जिले के नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा आए दिन जर्जर हो चुके उपकरणों के जवाब देने से विद्युत आपूर्ति भी बेपटरी हो जाती है। दरअसल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित ज्यादातर ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते न सिर्फ उनके फुंकने का दौर जारी रहता है, बल्कि संबंधित ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की भी समस्या से दो चार होना पड़ता है। शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को कभी रात रात भर तो कभी दिन में घंटों विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के दौर से जूझना पड़ता है। जर्जर हो चुके उपकरणों व ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने व लो-वोल्टेज की समस्या से दूर करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने सौभाग्य योजना के तहत 12 नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। 5-5 एमवीए ट्रांसफार्मर वाले प्रत्येक उपकेंद्र की लागत 3 करोड़ रुपये तय की गई। बीते दिनों ही शासन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 12 नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना किए जाने को हरी झंडी प्रदान की।

साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जाए, जहां लो-वोल्टेज की समस्या हो। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के लिपिक एके सिंह ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त धनराशि मौजूद है। शीघ्र ही स्थान का चिन्हांकन कर उपकेंद्र की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उपकेंद्र की स्थापना से लगभग 4 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

सुधरेगी विद्युत आपूर्ति
उपभोक्ताओं का मानना है कि नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से लो-वोल्टेज संकट से निजात मिलेगी। उपभोक्ता नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि लगभग एक दर्जन उपकेंद्रों की स्थापना से निश्चित तौर पर लो-वोल्टेज के संकट से काफी हद तक निजात मिलेगा। इसका लाभ उपभोक्ता सुचारु विद्युत आपूर्ति के तौर पर उठा सकेंगे। जलालपुर के व्यापारी नेता मन्नू मिश्र ने कहा कि सभी उपकेंद्रों की स्थापना अविलंब कराई जानी चाहिए। ऐसा होने से ओवरलोडेड चल रहे उपकेंद्रों पर भार कम होगा और उपभोक्ता बेहतर विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित होंगे।


शीघ्र शुरू होगा काम
36 करोड़ रुपये की लागत से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 12 विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। स्थलीय जायजा लेकर उन क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां लो-वोल्टेज की समस्या अधिक है। क्षेत्र के चिन्हांकन के बाद उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -उपेंद्र पटेल, एसडीओ अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed