फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तकनीकी खराबी से बाधित रही लगभग 40 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति

तकनीकी खराबी से बाधित रही लगभग 40 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति

Thu, 20 Dec 2018 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से बाधित रही लगभग 40 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के चलते बुधवार पूरी रात लगभग 40 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को विवश रही। रात भर आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत हुई। काफी जद्दोजहद के बाद गुरुवार अपराह्न 02:00 बजे करीब आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन उसके बाद शाम तक व्यवधान का दौर जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विभाग की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि अक्सर विभागीय लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को इस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार देरशाम करीब 05:00 बजे रामनगर उपकेंद्र में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने इसे पहले रुटीन कटौती समझा। हालांकि समय बीतता गया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं को गड़बड़ी का आभास हुआ। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि उपकेंद्र में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। उसे दूर करने का प्रयास चल रहा है। गड़बड़ी दूर होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। आपूर्ति बहाल होने के इंतजार में उपभोक्ताओं की रात बीत गई, लेकिन बिजली नहीं आई। इससे पूरी रात उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरुवार दिन में भी आपूर्ति मध्याह्न तक बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं में नाराजगी भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने से नरियांव, रामनगर, न्यौरी, दुराजपुर, हुसैनपुर, जहांगीरगंज समेत पांच दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे बुनकरों को भी खासी दिक्कत हुई। पूरी रात व अपराह्न करीब तक पावरलूमों का संचालन नहीं हो सका। उपकेंद्र में आयी खराबी के बारे में जब अधिशाषी अभियंता विद्युत लालचंद्र राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उपकेंद्र में कुछ तकनीकी दिक्कत आई थी। उसे दूर कर लिया गया है, आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed