{"_id":"5c19327dbdec2256f5337abc","slug":"15451552341241-927-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 करोड़ की लागत से बदलेगी 927 गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 करोड़ की लागत से बदलेगी 927 गांवों की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की 927 ग्राम पंचायत की तस्वीर बदलने की तैयारी की जा रही है। 14वें वित्त आयोग के तहत 40 करोड़ से अधिक के बजट से गांवों में विकास कार्य कराए जाने हैं। उपलब्ध धनराशि से न सिर्फ परिसंपत्तियों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा, बल्कि जलभराव, आवागमन, पेयजल व मार्ग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
योजना के तहत पूर्व में जिले की 927 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए पंचायतीराज विभाग को 46 करोड़ 13 लाख 40 हजार 654 शासन से उपलब्ध हुआ था। आवश्यकतानुुसार ग्राम पंचायतों में धनराशि भेजी गई थी। इसके साथ ही दूसरी किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया था।
पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में उपलब्ध धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र मिलने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। बीते दिनों ही शासन ने जिले की 927 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ 70 लाख रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान कर दी। दिसंबर माह के अंत तक 14वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत धनराशि पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध हो जाएगा। आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायतों को धनराशि उपलब्ध कराने के बाद जनवरी माह से विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।