फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   समाधान दिवस में फरियाद को लेकर पहुंचे

समाधान दिवस में फरियाद को लेकर पहुंचे

Tue, 04 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियाद को लेकर पहुंचे
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 816 शिकायतें दर्ज हुईं। इसके सापेक्ष 43 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने करते हुए अधिकारियों को लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने आने वाले फरियादियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


लंबित समस्याओं को अतिशीघ्र निस्तारित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नवागत एसपी शालिनी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा। यदि उन्हें कहीं कोई भी संदिग्ध नजर आए, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर कुल 89 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र सात शिकायतों का निस्तारण हुुआ।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में कुल 241 शिकायतें आईं। मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम रामशंकर की अध्यक्षता में कुल 126 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मात्र दो का मौके पर निस्तारण हो सका।


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम भरतलाल सरोज की मौजूदगी में कुल 193 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 3 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं, अकबरपुर में एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 167 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 13 शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed