फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एफसीआई पर मनमानी का आरोप लगा राइसमिलरों ने किया प्रदर्शन

एफसीआई पर मनमानी का आरोप लगा राइसमिलरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई पर मनमानी का आरोप लगा राइसमिलरों ने किया प्रदर्शन
टांडा (अंबेडकरनगर)। मानक के अनुरूप न होने का हवाला देकर एफसीआई टांडा द्वारा चावल वापस कर दिए जाने से नाराज राइसमिलर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को राइसमिलरों ने एफसीआई टांडा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए कहा गया कि मानक के अनुरूप होने के बावजूद मनमाने ढंग से चावल वापस कर दिया गया। राइस मिलरों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि चावल नहीं लिया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार पूर्वाह्न राइसमिलर एसोसिएशन के बैनरतले बड़ी संख्या में राइसमिलर एफसीआई टांडा गोदाम के समक्ष पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि ने कहा कि एक दिन पहले सोमवार को लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट द्वारा चावल एफसीआई गोदाम टांडा बिक्री के लिए भेजा गया था। यहां के तकनीकी सहायक ने उसे यह कहते हुए लेने से इंकार कर दिया कि चावल मानक के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल कर्मचारियों द्वारा चावल लेने के नाम पर राइस मिलरों से अवैध धनउगाही की जाती है। जो नहीं देता है, उसके साथ मनमानी बरती जाती है। कहा कि चावल पूरी तरह मानक के अनुरूप है। इसमें किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है। सिर्फ राइस मिलरों को परेशान किया जाता है।

महामंत्री रामअजोर ने कहा कि एफसीआई द्वारा राइस मिलरों का शोषण किया जा रहा है। इसकी कई बार शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। अब और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित केंद्र द्वारा चावल नहीं लिया गया और राइसमिलरों का शोषण बंद नहीं किया गया, तो न सिर्फ चावल की खरीद फरोख्त का कार्य ठप कर देंगे, बल्कि बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। इस दौरान यमुना प्रसाद, रजनीश सिंह, अनिल कुमार जायसवाल, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। एडीएम गिरिजेश त्यागी ने कहा कि इन मामलों को दिखवाया जा रहा है। व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed