फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांच दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, पहुंची टीम

पांच दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, पहुंची टीम

Tue, 04 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, पहुंची टीम
अंबेडकरनगर। 67वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता पांच दिसंबर से शुरू होगी। महिला महाविद्यालय गद्दोपुर में आयोजित इस प्रांतीय प्रतियोगिता में पुरुष की 65 व महिला की 35 टीमें प्रतिभाग करेंगी। नौ दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। ब
विज्ञापन


ाहर से आने वाले खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था के लिए महिला महाविद्यालय समेत कुल पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को आयोजक व उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सांसद हरिओम पांडेय ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें पदाधिकारियों व सदस्यों को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रांतीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी को योगदान देना होगा। पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पुरुष की 65 व महिला की 35 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभाग करने के लिए आ रहीं टीमों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय के अलावा आरबीएन इंटर कॉलेज, विद्या देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेडीजेबी प्रशिक्षण महाविद्यालय व ब्लूमिग इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रभारी दिनेशचंद्र तिवारी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। कई टीम एक दिन पहले ही यहां पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed