{"_id":"5bf98eb3bdec22413f5d9895","slug":"15430816988-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में होगी विशेष चौकसी, तो भोर से गश्त करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में होगी विशेष चौकसी, तो भोर से गश्त करेंगे अधिकारी
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर एक दिन पहले जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रात में मुख्य मार्गों पर विशेष चौकसी बरते जाने का निर्णय लिया गया है। रविवार सुबह 5 बजे से ही अयोध्या जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिसकर्मियों के अलावा अधिकारी भी गश्त पर रहेंगे। कोई असामाजिक तत्व इन हालात का फायदा न उठाने पाए इस पर जोर रहेगा।
अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां भी जरूरी इंतजाम किए हैं। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शनिवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इसमें कहा गया कि शनिवार पूरी रात अयोध्या जाने वाले मार्गों पर कड़ी नजर रखी जाए। रात्रिगश्त पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धर्मसभा में भाग लेने जा रहे लोगों की आड़ में कोई असामाजिक व आपराधिक तत्व मूवमेंट न करने पाए। इसके लिए संदेह होने पर जरूरी जांच भी की जाए। समीक्षा में पाया गया कि जिले से लोगों की रवानगी रविवार सुबह ही होगी। इस रवानगी में कोई व्यवधान न हो या फिर भीड़ के बीच कोई आपराधिक तत्व न अयोध्या तक पहुंच जाए, इसके लिए भोर में पांच बजे से ही पुलिस अधिकारी भी गश्त पर निकलेंगे। इनमें एसपी, एएसपी व क्षेत्राधिकारी भी शामिल रहेंगे। संबंधित थाना प्रभारियों के अलावा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर भी अलग अलग गश्त पर रहेंगे।