{"_id":"5bf6f9eebdec22416b277de4","slug":"154291254110-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से ढाई लाख के गहने लेकर फरार हो उच्चके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से ढाई लाख के गहने लेकर फरार हो उच्चके
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एक सराफा व्यवसायी को उचक्कों ने चपत लगाते हुए लगभग ढाई लाख के गहने पार कर दिए। खरीदार बनकर आए उचक्कों ने व्यापारी को बातों में उलझा लिया। इसके बाद गहने लेकर देखते ही देखते दोनों भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना क्षेत्र आलापुर के रामनगर बाजार में न्योरी मुख्य मार्ग पर रमेशचंद्र सोना की सराफे की दुकान है। रमेश के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग सवा 12 बजे एक युवक दुकान पर पहुंचा और सोने के आभूषण दिखाने की बात की। ग्राहक समझ वह उसे आभूषण दिखाने लगे। इसी बीच एक अन्य युवक पहुंचा और वह भी आभूषण की खरीदारी की बात करते हुए देखने लगा। दोनों उचक्कों के सब्जबाग में रमेशचंद्र उलझ गए। इस बीच एक युवक दुकान से उठा और कुछ आभूषण लेकर भाग गया। वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक दूसरा भी निकल गया। उनकी गुहार पर पास-पड़ोस के दुकानदार पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। व्यापारी के मुताबिक उचक्कों ने करीब ढाई लाख के सोने के आभूषण पार कर दिए। सीओ आरपी राय व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पूछताछ की। व्यापारी ने थाने में घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।