फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 केंद्रों पर हुई टीईटी परीक्षा, 1865 परीक्षार्थियों ने किया किनारा

35 केंद्रों पर हुई टीईटी परीक्षा, 1865 परीक्षार्थियों ने किया किनारा

Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
35 केंद्रों पर हुई टीईटी परीक्षा, 1865 परीक्षार्थियों ने किया किनारा
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को जिले के 35 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संपन्न हुई। दो पॉलियों में हुई परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल निपटाने के लिए सभी पांच जोनल मजिस्ट्रेट से लेकर 8 सचलदल लगातार एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 37 हजार 63 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1865 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। इस प्रकार कुल 35 हजार 198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उधर परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिलाधिकारी सुरेश कुमार व एसपी विपिन कुमार मिश्र ने भी विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों के निकट मार्ग जाम व अफरा तफरी जैसी स्थिति रही। जिला मुख्यालय पर रविवार के अवकाश के बावजूद कई बार जाम की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीईटी को लेकर रविवार को केंद्रों के निकट आपाधापी जैसी स्थिति थी। वैसे तो प्रथम पॉली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होनी थी, लेकिन ज्यादातर परीक्षार्थी सुबह नौ बजे से ही संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे।

प्रथम पॉली में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित 35 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से कुछ देर पहले विद्यालय के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद अंदर प्रवेश करने दिया गया। प्रथम पॉली में प्राथमिकस्तर के कुल 25 हजार 189 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 1 हजार 166 ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में 24 हजार 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

दूसरी पॉली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक 15 केंद्रों पर हुई। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक इंद्रजीत ने बताया कि द्वितीय पॉली में कुल 11 हजार 874 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। 699 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। ऐसे में 11 हजार 175 ने अपने अपने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 37 हजार 63 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1865 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। कुल 35 हजार 198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को मुख्य गेट पर सघन जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में भी परीक्षार्थियों की जांच की गई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जहां पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण पर रहे, वहीं आठ सचलदल भी एक केंद्र से दूसरे केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा के जायजा लेते रहे।

डीएम व एसपी ने लिया जायजा
परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिलाधिकारी सुरेश कुमार व एसपी विपिन कुमार मिश्र भी लगातार परीक्षा पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रथम पॉली में सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज लारपुर के अलावा जलालपुर व अकबरपुर के भी विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।


सकुशल निपटी परीक्षा
रविवार को जिले के 35 केंद्रों पर टीईटी सकुशल निपट गई। दोनों पालियों में कुल 37 हजार 63 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसके सापेक्ष 1865 ने परीक्षा छोड़ी। इस प्रकार कुल 35 हजार 198 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
-विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed