{"_id":"5be863c6bdec2269695da063","slug":"15419565038-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को दिनभर धन निकासी के लिए एटीएम पर जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को दिनभर धन निकासी के लिए एटीएम पर जूझते रहे लोग
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बैंकों में लंबे अवकाश के बीच एक बार फिर एटीएम सेवा बेपटरी हो गई। अकबरपुर नगर के अधिकांश एटीएम जहां धनाभाव के संकट से जूझते नजर आए तो जिन इक्का दुक्का एटीएम से पैसे की निकासी हुई वहां उपभोक्ताओं की लंबी लाइन दिखी। इससे उन्हें घंटों लाइन में खड़े होने को विवश होना पड़ा। अकबरपुर नगर में विभिन्न बैंकों के 20 से अधिक एटीएम संचालित हैं। अवकाश के बीच अक्सर यह एटीएम उपभोक्ताओं का साथ छोड़ देते हैं। रविवार को अधिकांश एटीएम मशीनों पर धनाभाव का संकट दिखा। इनमें से 11 एटीएम से रविवार को निकासी नहीं हो पायी। फैजाबाद रोड स्थित एसबीआई के दोनों एटीएम से धन निकासी नहीं हुई। एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक शाखा का एटीएम नहीं ज्यादा देर उपभोक्ताओं का साथ नहीं दिया। एसबीआई बैंक शाखा के बगल स्थित एटीएम से भी धन निकासी नहीं हुई। रोडवेज के निकट स्थित तीन अन्य एटीएम भी नहीं चले। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बगल स्थित एटीएम से धन निकासी तो हुई, लेकिन यहां उपभोक्ताओं को लम्बी लाइन में खड़े होने को विवश होना पड़ा। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता ऋषिकेश वर्मा व पंकज पटेल ने कहा कि अक्सर अवकाश के बीच एटीएम सेवा बदहाल हो जाती है। इससे मुश्किल होती है। बैंक शाखाओं को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। एलडीएम एके सिंह का कहना है कि अधिकांश एटीएम चले हैं। कुछ ही एटीएम तकनीकी दिक्कत या फिर रकम समाप्त हो जाने के चलते नहीं चले हैं।
विज्ञापन