फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नहाय खाय परंपरा के साथ शुरू हुआ चार दिनी डाला छठ महापर्व

नहाय खाय परंपरा के साथ शुरू हुआ चार दिनी डाला छठ महापर्व

Sun, 11 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नहाय खाय परंपरा के साथ शुरू हुआ चार दिनी डाला छठ महापर्व
अंबेडकरनगर। चार दिवसीय डाला छठ महापर्व की शुरुआत रविवार को नहाय खाय प्रक्रिया के साथ हुई। सोमवार को खरना के दिन व्रत धारण करने के बाद मंगलवार को छठ माता की विशेष पूजन अर्चन कर महिलाएं निरजला व्रत रखेंगी, जिसका पारण बुधवार को करेंगी। उधर पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले डाला छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिले में महिलाओं में उल्लास का माहौल दिखा। पर्व के पहले दिन रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पर्व से संबंधित सामानों की जमकर खरीदारी की। जिले भर में नदी व सरोवरों में चढ़ते एवं उतरते सूर्य की उपासना के लिए 13 व 14 नवंबर को भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

पुत्र की दीर्घायु की कामना करने को लेकर मनाए जाने वाले डाला छठ महापर्व का उल्लास जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को दिखने लगा। चार दिनों तक चलने वाले पर्व के पहले दिन महिलाओं ने नहाय खाय प्रक्रिया के बाद लौकी की सब्जी व चावल खाकर पर्व की शुरुआत की। सोमवार को खरना के दिन व्रत धारण करने वाली महिलाएं खीर और रोटी खाकर पूजन का शुभारंभ करती हैं। इसी रात से व्रत शुरू हो जाता है। मंगलवार को छठ माता की पूजा-अर्चना के साथ ही संध्या के समय महिलाएं नदियों के तट पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य देंगी। बुधवार को सूर्योदय को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

उधर डाला छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने आवश्यक तैयारियां रविवार को ही पूर्ण कर लीं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजार रविवार को पूरे दिन गुलजार रहे। सुबह से ही पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए महिलाओं का बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। कपड़ा, गन्ना, सूप, लौकी समेत अन्य सामग्रियों की जमकर महिलाओं ने खरीदारी की। बताते चलें कि बीते कुछ वर्षों से डाला छठ पर्व का प्रचलन जिले में बढ़ा है। पूर्व में यह पर्व सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित था, लेकिन बीते कुछ वर्षों से अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह पर्व मनाया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
कपड़ा खरीदने पहुंची अकबरपुर की शालिनी व सरोज ने कहा कि वे बीते एक दशक से डाला छठ पर्व का व्रत रख रही हैं। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमीं न हो, इसके लिए आवश्यक खरीददारी रविवार को ही पूर्ण कर लिया। किरन व मीरा ने कहा कि लौकी, गन्ना समेत पूजा संबंधित सामग्रियों की खरीदारी रविवार को ही पूर्ण कर ली। अकबरपुर के कपड़ा व्यवसायी मदनलाल गुप्ता ने बताया कि विगत वर्ष के सापेक्ष डाला छठ पर्व पर इस बार कपड़ों की अधिक बिक्री हो रही है। महिला लाल बॉर्डर की साड़ियां अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed