{"_id":"5be70b7cbdec2269424c1255","slug":"154186836510-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे के अंदर शुरू हो जाएगा ख्वाजापुर व सहतूगंज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवारे के अंदर शुरू हो जाएगा ख्वाजापुर व सहतूगंज मार्ग
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल विकास निधि के तहत 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से दो संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य पूर्ण होने को है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा सात किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य एक पखवारे में पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में लाभ मिलेगा।
लगभग छह माह पूर्व अकबरपुर तहसील अंतर्गत ख्वाजापुर संपर्क मार्ग व सहतूगंज संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पूर्वांचल विकास निधि के तहत लगभग तीन किमी. लंबा ख्वाजापुर व चार किमी लंबा सहतूगंज संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट भी शासन को भेजा गया। लोगों को सुचारु आवागमन को देखते हुए शासन ने दोनों संपर्क मार्ग को हरी झंडी प्रदान कर दी। 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से ख्वाजापुर, जबकि 1 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से सहतूगंज संपर्क निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय निर्माण खंड लोकनिर्माण विभाग को सौंपी गई।
निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए आवश्यक धनराशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिया गया। सहायक अभियंता हरेकृष्णा ने बताया कि दोनों ही संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पेंटिंग का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि एक पखवारे में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि दोनों संपर्क मार्ग के निर्माण से मीरपुर, चनवा, सहतूगंज, चनहीं, मामपुर, कोडऱा, शेखपुर, पहितीपुर गांव समेत लगभग ढाई दर्जन गांव की लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई खुशी
कोडना निवासी रामअवतार व बनवारीलाल ने कहा कि सहतूगंज संपर्क मार्ग के निर्माण से आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा। मीरपुर के अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संपर्क मार्ग का निर्माण होने से अकबरपुर तक की दूरी लगभग तीन किमी कम हो जाएगी। चनई मामपुर के श्यामबिहारी ने कहा कि दोस्तपुर मार्ग पर आने के लिए पहले काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, लेकिन संपर्क मार्ग के निर्माण से लगभग दो किमी की दूरी कम हो जाएगी।
पूरा हो चुका निर्माण कार्य
दोनों संपर्क मार्ग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पेंटिंग का कार्य चल रहा है। एक पखवारे के अंदर इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग