फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एक पखवारे में एनएच 232 पर सरपट दौडने लगेंगे वाहन

एक पखवारे में एनएच 232 पर सरपट दौडने लगेंगे वाहन

Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
एक पखवारे में एनएच 232 पर सरपट दौडने लगेंगे वाहन
अंबेडकरनगर। एक पखवारे के अंदर एनएच 232 पर सरपट दौड़ने लगेंगे वाहन। अकबरपुर नगर से सटे रेलवे अप्रोच मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के साथ ही टांडा से बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग 50 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। एनएच 232 के संचालन से एक तरफ जहां कई जनपदों की दूरियां सिमटेंगी, वहीं अकबरपुर नगरवासियों को जाम के संकट से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। दरअसल टांडा रोड से महरुआ तक लगभग 13 किमी लंबाई में यह मार्ग अकबरपुर नगर से बाहर गुजरा है, जिसका प्रयोग बाईपास के रूप में किया जा सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में टांडा से रायबरेली होते हुए बांदा तक एनएच 232 के निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। 655 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 36 किमी. लंबा मार्ग अंबेडकरनगर जनपद से भी होकर गुजरा है। निर्माण के दौरान कई बार विभिन्न प्रकार की बाधाएं आई। इन सबके बीच अब एनएच 232 मार्ग का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। एनएच निर्माण की जिम्मेदारी निभा रही कार्यदायी संस्था गोकुल कृष्णा कांस्ट्रक्शन के अनुुसार मौजूदा समय में अकबरपुर नगर से सटे मौहरिया खानपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट अप्रोच मार्ग का निर्माण जोरों पर है। संभावना जताई जा रही है कि लगभग एक पखवारे के अंदर अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एनएच 232 पर वाहन सरपट दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के संचालन से लगभग 50 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। साथ ही कई जनपदों की दूरियां भी कम होंगी। अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, बांदा व बस्ती जनपद की दूरियां सिमट जाएंगी। इसके अलावा अकबरपुर नगरवासियों को जाम के संकट से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। दरअसल टांडा रोड से महरुआ तक लगभग 13 किमी मार्ग अकबरपुर नगर के बाहर से होकर गुजरा है। ऐसे में इसका प्रयोग बाईपास के रूप में किया जा सकेगा। ऐसे में भारी वाहन नगर के बाहर से गुजरेंगे, जिससे नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या से मिलेगी राहत
मेडिकल स्टोर संचालक शहाब परवेज ने कहा कि एनएच 232 के संचालन से जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। बाइपास निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से बाइपास की कमीं दूर होगी। दीप गुप्ता व गुलाब जायसवाल ने कहा कि एनएच 232 के संचालन से कई जनपदों की दूरियों में कमीं आएगी। साथ ही यातायात सुचारु होगा।


अंतिम चरणों में है निर्माण कार्य
टांडा से बांदा तक एनएच 232 का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। अंबेडकरनगर जनपद में मौहरिया खानपुर में रेलवे अप्रोच का निर्माण चल रहा है। एक पखवारे के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कर एनएच का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -पंकज सिन्हा, प्रोजेक्ट मैनेजर गोकुल कृष्णा कांस्ट्रक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed