{"_id":"5bd34f3ebdec2269827d47c1","slug":"154057500115-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने ईंट भट्ठा मजदूर को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने ईंट भट्ठा मजदूर को रौंदा, मौत
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। साइकिल से घर जा रहे ईंट-भट्ठा मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकार के अनुसार झारखंड प्रांत के सेमरिया थाना अन्तर्गत कोरी गांव निवासी गुनाराम (55) इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत महेशपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह परिवार के साथ भट्ठा परिसर में ही बने कर्मचारी आवास में रहता था। शुक्रवार अपराह्न वह किसी कार्य से इल्तिफातगंज बाजार आया हुआ था। बताया जाता है कि आवश्यक कार्य निपटाने के बाद अपराह्न साइकिल से वह भट्ठा की तरफ लौट रहा था। जब वह अलनपुर गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ इब्राहिमपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है।