फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांच करोड़ से बने विद्युत उपकेंद्र से मिलेगी 35 हजार आबादी को बिजली

पांच करोड़ से बने विद्युत उपकेंद्र से मिलेगी 35 हजार आबादी को बिजली

Thu, 25 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से बने विद्युत उपकेंद्र से मिलेगी 35 हजार आबादी को बिजली
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय व उससे सटे लगभग तीन दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का संचालन एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। सांसद हरिओम पांडेय द्वारा समारोहपूर्वक शुभारंभ के बाद इससे जुड़ी लगभग 35 हजार की आबादी को सुचारु बिजली मिलना प्रारंभ हो जाएगी। इस उपकेंद्र के संचालन से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर लोड भी कम होगा, जिसका सीधा लाभ इससे जुड़े उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर लगातार शासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ पहले से स्थापित विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, बल्कि नए विद्युत उपकेंद्रों की भी स्थापना कराई जा रही है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। गत दिवस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। एसडीओ उपेंद्र पटेल ने बताया कि उपकेंद्र का निर्माण पूर्ण हो गया है। यहां स्थापित 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत उपकेंद्र का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। नए उपकेंद्र से कटरिया याकूबपुर, राबीबहाउद्दीनपुर, बरवा नासिरपुर, पसियापारा, कोटवा, चांदपुर भटपुरा समेत लगभग तीन दर्जन गावों की 35 हजार आबादी को सुचारु बिजली का लाभ मिल सकेगा। बताया कि सांसद हरिओम पांडेय से समारोहपूर्वक शुभारंभ कराए जाने की तैयारी है। इस विद्युत उपकेंद्र के संचालन से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर लोड कम होगा। इसका सीधा लाभ इस उपकेंद्र के विभिन्न फीडरों से जुड़े उपभोक्ता उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र के संचालन का मिलेगा लाभ
कटरिया याकूबपुर निवासी सुरजीत व अरुणेश ने कहा कि अभी तक उन्हें अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली मिल रही थी। इस उपकेंद्र के संचालन से उम्मीद है कि विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। अकबरपुर के राजेंद्र कुमार व रामजी ने कहा कि नए विद्युत उपकेंद्र के संचालन से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर भार कम होगा। इससे अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को एक तरफ लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं बार-बार की ट्रिपिंग से भी छुटकारा मिलेगा।


जल्द शुरू होगी आपूर्ति
नए उपकेंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। यहां लगे ट्रांसफार्मर को पिछले तीन चार दिन से उर्जीकृत करने के साथ ही अन्य जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उपकेंद्र के शुभारंभ की तैयारी है। शुभारंभ होते ही इससे उपभोक्ताओं को सीधे बिजली मिलने लगेगी। -एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed