{"_id":"5bd1fdcabdec2265a1061773","slug":"154048861419-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तक्षशिला की मुस्कान का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तक्षशिला की मुस्कान का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मालीपुर रोड स्थित तक्षशिला एकेडमी की कक्षा 8 की छात्रा मुस्कान गुप्ता ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने की सफलता हासिल की है। छात्रा ने जिला, मंडल व प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने के साथ ही इस बुलंदी पर पहुंची। छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी का इजहार किया है। गुरुवार को विद्यालय में मुस्कान को सम्मानित करने के साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बसपा विधायक व कालेज प्रबंधक रितेश पांडेय ने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि मुस्कान की इस सफलता ने न सिर्फ विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में ऐसे मेधावियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका सतत प्रयास जारी रहेगा। छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मुस्कान को सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक बलराम तिवारी ने बताया कि मुस्कान को 12 व 13 अक्तूबर को रोजी पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णपदक से नवाजा गया था।