{"_id":"5bcf5448bdec226933276ead","slug":"15403141491450-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोहपूर्वक मनी सेंट पीटर्स विद्यालय की 50 वीं वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोहपूर्वक मनी सेंट पीटर्स विद्यालय की 50 वीं वर्षगांठ
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज की गोल्डेन जुबली मंगलवार को भव्य कार्यक्रमों के बीच मनी। मेमोरिएल ब्लॉक व आडिटोरियम का लोकार्पण भी मंगलवार को हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने शिक्षा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज में विकास व जागरूकता की क्रांति लायी जा सकती है।
नगर स्थित सेंट पीटर्स इंटर कालेज में मंगलवार को 50 वर्ष पूरा होने पर गोल्डेन जुबली मेमोरिएल ब्लॉक व आडिटोरियम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशप डॉ राफी मंजली ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच किया। कहा कि इस आडिटोरियम से छात्र-छात्राओं को तमाम सुविधाएं प्राप्त होंगी। विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है।
विद्यालय न सिर्फ बच्चों के सर्वांगीण के विकास को लेकर उत्सुक है, बल्कि गुणवत्तापरक शिक्षा भी मुहैया करा पाने में सफल रहा है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अन्य वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है जो समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
बाद में छोटे छोटे बच्चों ने मंच पर अपने हुनर को लोगों के बीच प्रस्तुत किया। नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम काफी देर तक रही। प्रधानाचार्य फादर आर्ची वल्ड डिसिल्वा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कहा कि विद्यालय की स्थापना को 50 वर्ष पूरा हो चुका है। इस प्रगति के साथी रहे सभी शिक्षक, अभिभावक व कर्मचारी का योगदान भी अतुलनीय है। उनके सहयोग के बिना ऐसी उपलब्धियां नहीं स्थापित की जा सकतीं।