फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर वितविहीन शिक्षकों ने दिया धरना

मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर वितविहीन शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 23 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर वितविहीन शिक्षकों ने दिया धरना
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि वित्तविहीन शिक्षकों को लंबे समय से मानदेय दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाया जा रहा है। इससे संबंधित शिक्षकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है। चेतावनी दी गई कि यदि वित्तविहीन शिक्षकों की जायज मांगों को जल्द ही नहीं पूरा किया गया, तो लखनऊ स्थित विधानसभा के समक्ष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आनंद हीराराम पटेल ने कहा कि संगठन वित्तविहीन शिक्षकों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। सरकार हमारी जायज मांगों को पूरा करने में वायदे के बावजूद पीछे हट रही है। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार लोगों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यह अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन


कहा कि सेवा नियमावली बनाए जाने को लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वित्तविहीन शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं, लेकिन इसके सापेक्ष उनकी आर्थिक समस्या को दूर करने को लेकर कोई ठोस कदम सरकार द्वारा नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि मानदेय न मिलने के चलते उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए अविलंब वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाए। साथ ही सेवानियमावली बनाई जाए।


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो लखनऊ विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दिनेश यादव, मोईनुद्दीन, घनश्याम, जितेंद्र, माधुरी सिंह, सत्यधारी मिश्र, देवनरायन गुप्त, शैलेंद्र कुमार, दिलशाद हुसैन, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed