{"_id":"5bccb18bbdec2269377f6c62","slug":"1540141417370-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीटी व आसपास की 70 हजार आबादी को मिलेगी लोवोल्टेज से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीटी व आसपास की 70 हजार आबादी को मिलेगी लोवोल्टेज से निजात
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय भीटी व आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने जा रही है। उपकेंद्र में पांच एमवी का एक और ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही समूचे उपकेंद्र को दस दिन में अकबरपुर मुख्य उपकेंद्र से सीधे जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत इस उपकेंद्र का संचालन एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इससे भीटी बाजार समेत स्थानीय सीएचसी व तहसील कार्यालय आदि को सुचारु आपूर्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। लगभग 70 हजार की आबादी इससे लाभान्वित होगी।
एक दशक पूर्व तहसील स्थापना के बाद से ही वहां विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने का काम चल रहा है। भीटी में विद्युत आपूर्ति के लिए बने उपकेंद्र को अब तक दो समान विद्युत उपकेंद्रों से होकर बिजली मिलती रही है। अकबरपुर नगर के निकट स्थित कोटवा महमदपुर 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से होकर बिजली पहले कटेहरी उपकेंद्र जाती है, फिर महरुआ उपकेंद्र होते हुए भीटी पहुंचती है। इससे उपभोक्ताओं को न सिर्फ लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ता था, वरन महरुआ या फिर कटेहरी उपकेंद्र में आने वाली किसी खराबी से भीटी क्षेत्र की भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। भीटी के उपभोक्ताओं को इससे निजात दिलाने के लिए ही बीते दिनों अंडर ग्राउंड केबल के माध्यम से भीटी को सीधे कोटवा महमदपुर से जोड़ने का फैसला हुआ था। केबल बिछाने का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें मिझौड़ा के निकट कुछ तकनीकी समस्या आ रही है, जिसे लगभग सात दिन में पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी अकबरपुर से भीटी तक अंडर ग्राउंड केबल को कुशलतापूर्वक जोड़ देने के प्रयासों में लगे हुए हैं। भीटी में पांच एमवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया है। अंडर ग्राउंड केबल को जोड़ने का कार्य पूरा होते ही उसे भी उर्जीकृत कर दिया जाएगा। इससे भीटी बाजार समेत स्थानीय सीएचसी व तहसील कार्यालय आदि को होने वाली विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। नई व्यवस्था का लाभ लगभग 70 हजार की आबादी को मिलना तय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज में होगा सुधार
नई व्यवस्था लागू हो जाने से भीटी व आसपास के क्षेत्र की 70 हजार आबादी को लोवोल्टेज विद्युत आपूर्ति के संकट से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। दरअसल दो उपकेंद्रों के माध्यम से होकर बिजली पहुंचने आदि के चलते क्षेत्र में लो-वोल्टेज का संकट अक्सर बना रहता है। इसे लेकर उपभोक्ताओं द्वारा अक्सर प्रदर्शन भी किया जाता रहा है। विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार पांच एमवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर शुरू हो जाने तथा अकबरपुर से सीधे विद्युत आपूर्ति मिलने से बार बार के ट्रिपिंग में भी सुधार होगा।
एक सप्ताह में मिलने लगेगी सुविधा
भीटी विद्युत उपकेंद्र को अंडर ग्राउंड केबल से जोड़ने का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। तकनीकी दिक्कतों को दूर कराया जा रहा है। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित हो चुका है। कोशिश है कि एक सप्ताह में भीटी व आसपास के क्षेत्रों को बेहतर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाए। -एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत