{"_id":"5bcb5bf5bdec226985591960","slug":"15400539723-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार अधेड़ की मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर शुक्रवार रात बाइक सवार अधेड़ की महरुआ चौराहे पर मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
महरुआ प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के हीणीपकड़िया गांव निवासी संतराम (52) बैंड बाजा पार्टी का संचालक है। संतराम शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे विजयदशमी पर्व पर बैंड पार्टी के साथ एक गांव गया हुआ था। वहां से वह बाइक से लौट रहा था। महरुआ चौराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर जुटे लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह महरुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें महरुआ थाना क्षेत्र के सुखईपुर गांव निवासिनी कांति देवी (40), टांडा थाना क्षेत्र के छज्जापुर निवासी ध्यानू (21), अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी विकास (22), अकबरपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रलोक कालोनी निवासी दिवाकर (25), इसी थाना क्षेत्र के अमरौला निवासी गणेश (18), हंसवर थाना क्षेत्र के रामदीन (40) व सुल्तानपुर जनपद के केवटला निवासी अरविन्द कुमार (32) शामिल हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।