फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर मार्ग स्थित घटकना पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दिन दहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गए। घायल युवक पर अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में दो नामजद व दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। घायल युवक का गंभीर दशा में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक एक मामले में सजायाफ्ता भी है। नामजद लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अशरफाबाद डढ़िया निवासी अरविंद यादव (34) शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घटकना स्थित पेट्रोल पंप तक गया था। बताया जाता है कि इसी बीच दो बाइक से चार बदमाश वहां पहुंच गए। बदमाशों ने उस पर असलहे से ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिया। अरविन्द ने भागकर जान बचाने की कोशिश की। बदमाशों ने कई राउंड फायर किया और गोली मारने के बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इर्दगिर्द के लोग मौके पर जुटे और घटना की जानकारी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन काफी देर तक मौके पर कोई नही पहुंच सका। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक डायल 100 का वाहन भी वहां से गुजरा, लेकिन रुकने की बजाए आगे बढ़ गया। बाद में घायल अरविंद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके गले में गोली लगी है, जिसका ऑपरेशन किया जाना है। घटना के बाद एएसपी अशोक कुमार राय ने मौके का जायजा लिया। कोतवाल एनएन शर्मा ने बताया कि मामले में दो नामजद गौरा निवासी अर्जुन यादव व श्रवण तथा दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। नामजद लोगों से अरविन्द की रंजिश चली आ रही है। कोतवाल के मुताबिक अरविन्द पर सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न थानों पर कुल लगभग 1 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह एक मामले में सजायाफ्ता भी है। इन दिनों जमानत पर था। उधर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा आदि में केस दर्ज करा दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अपना काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed