फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   थाना परिसर में दरोगा ने झोंका एक अन्य दारोगा पर फायर

थाना परिसर में दरोगा ने झोंका एक अन्य दारोगा पर फायर

Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
थाना परिसर में दरोगा ने झोंका एक अन्य दारोगा पर फायर
अंबेडकरनगर। बेवाना थाने में तैनात दो दरोगा शुक्रवार को आपस में ही भिड़ गए। परिसर के भीतर देखते ही देखते ही मामला इस कदर बढ़ा कि एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। किसी तरह दोनों को शांत कराया गया। एसपी ने दोनों दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ ही निलंबित कर दिया है। चर्चा है कि दोनों के बीच विवाद लेनदेन को लेकर हुआ, जबकि प्रशासन के मुताबिक परिवार पर की गई किसी टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार घटना थाने के बाहर कुर्चा मोड़ के निकट हुई, जबकि चर्चा है कि थाना परिसर के भीतर ही घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी ने देर शाम बेवाना थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

बेवाना थाने में तैनात दरोगा शिवपूजन यादव व एक अन्य दरोगा जयकरण सिंह के बीच किसी बात को लेकर गुरुवार को विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में यह विवाद लेनदेन के बंटवारे को लेकर हुआ। गुरुवार को किसी तरह से मामला निपट गया था, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों दरोगा के बीच विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों ने रिवॉल्वर निकाल ली। इसी बीच दरोगा शिवपूजन ने फायर कर दिया। इसमें जयकरण बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जानकारी होते ही एसपी विपिन कुमार मिश्र ने दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने दोनों दरोगा को बाद में निलंबित भी कर दिया। एसपी के निर्देश पर देर शाम बेवाना थाना प्रभारी ने पूरे मामले में केस भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

परिवार पर की गई टिप्पणी पर हुआ विवाद
दरोगा जयकरण ने एक अन्य दरोगा के परिवार को लेकर कोई टिप्पणी कर दी थी। शुक्रवार को जब थाने के निकट एक दुकान पर दोनों आमने सामने हुए तो उसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसमें एक दरोगा ने फायरिंग भी कर दी। दोनों को निलंबित करने के साथ ही केस भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपिन कुमार मिश्र, एसपी

चर्चा में रहा है फायरिंग का आरोपी दारोगा
फायरिंग करने वाला दरोगा चर्चा में रहा है। कुछ दिनों पहले एक युवक को बुरी तरह पीटने के मामले में उसका नाम तेजी से उछला था। स्थानीय स्तर पर ड्यूटी के दौरान आमतौर पर उसके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप जब तक लगता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed