फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भूमि विवाद में युवक की भाई व भाभी ने करंट देकर की हत्या

भूमि विवाद में युवक की भाई व भाभी ने करंट देकर की हत्या

Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में युवक की भाई व भाभी ने करंट देकर की हत्या
टांडा (अंबेडकरनगर)। भूमि बंटवारे के विवाद में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को बिजली का करंट देकर हत्या कर किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर सुंथर का है। आरोप है कि सेवाराम वर्मा (40) की उसके बड़े भाई व भाभी ने मिलकर हत्या कर दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार को दिन में ढाई बजे सेवाराम व उसके बड़े भाई चिंताराम वर्मा दोनों के बीच भूमि बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विद्युत तार को चिंताराम ने छोटे भाई सेवाराम के शरीर में छुआ दिया। करंट लगने से सेवाराम बेसुध होकर गिर पड़ा। गिरने व कराहने की आवाज सुनकर बाहर खड़ी सेवाराम की पत्नी पुष्पा अंदर की तरफ दौड़ी। देखा कि उसका पति बेसुध होकर गिर पड़ा है। आरोप के मुताबिक जेठ चिंताराम व जेठानी कलावती हाथ में विद्युत तार लिए खड़े थे। वे दोनों जोर-जोर से कह रहे थे कि जब तक तुंहारी जान नहीं निकल जाएगी, तब तक नहीं छोडूंगा। यह देखकर वह चीखती-चिल्लाती बाहर की तरफ भागी, और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। आरोपों के अनुसार आरोपी पति-पत्नी ने पुष्पा को भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आसपास के लोग जब तक मौके पर एकजुट होकर कुछ कर पाते तब तक सेेवाराम दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची, और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि आरोपी चिंताराम के मुताबिक घटना सिर्फ हादसे में हुई। इसमें उसका कोई दोष नहीं है। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी जेठ चिंताराम व जेठानी कलावती के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मौत किन कारणों से हुई। पुलिस मामले में आवश्यक छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed