फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 566, निपटीं 24

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 566, निपटीं 24

Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 566, निपटीं 24
अंबेडकरनगर। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 566 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। आलापुर में अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जो शिकायतें लंबित हैं, उनका अविलंब निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं, उनका निस्तारण अविलंब किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि फरियादी बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। ऐसे में उनकी उम्मीदों को पूरा करने को लेकर सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्वों को आपस में मिलजुलकर मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व में यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर कुल 175 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 6 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 107 शिकायतें आईं। इसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ अमर बहादुर समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीओ उमेश नारायन पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम कोमल यादव की अध्यक्षता में कुल 76 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष छह शिकायतों का निस्तारण हुआ। अकबरपुर तहसील में एडीएम गिरिजेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 7 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed