फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मालिक के प्रति वफादारी ने ले ली चालक शुभनीत की जान

मालिक के प्रति वफादारी ने ले ली चालक शुभनीत की जान

Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मालिक के प्रति वफादारी ने ले ली चालक शुभनीत की जान
अंबेडकरनगर। जिस चालक ने तीन वर्ष पहले अपनी सूझबूझ से बसपा नेता की जान बचाई थी, मालिक के प्रति वफादारी ने सोमवार को उसकी जान ले ली। इस बार बसपा नेता के साथ वह भी मारा गया। चालक की वफादारी की चर्चा तीन साल पहले भी खूब हुई थी और इस बार भी।
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले 2015 में मुंडेरा गांव के निकट बसपा नेता के वाहन पर जब ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी तो उस समय चालक शुभनीत यादव ही था। बसपा नेता का लग्जरी वाहन गोलियाें से छलनी हो गया था। लेकिन चालक ने वाहन को कुछ इस तरह से अचानक घुमाया कि हमलावरों को ही बचने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


चालक के तेजी से वाहन घुमाने तथा हमलावरों पर चढ़ाने की कोशिश करने के चलते ही एक बदमाश घायल हो गया था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया था। उस घटना में बसपा नेता को सात गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि किस तरह बहादुरी के साथ शुभनीत ने हत्या की पुरजोर कोशिश को टालने में अपनी जान की बाजी लगा दी। इसमें उसे सफलता भी मिली। इस घटना के बाद भयभीत होकर बसपा नेता का साथ छोड़ने की बजाए वह वफादारी के साथ उनके साथ लगा रहा।

शुभनीत की इसी वफादारी के चलते बदमाशों ने इस बार बसपा नेता के साथ उसे भी निशाना बनाया। पिछली बार सिर्फ बसपा नेता के बैठने वाले हिस्से की तरफ से फायरिंग की गई थी, जबकि इस बार चालक को भी निशाना बना लेने की तैयारी थी।


शुभनीत इस बार भी मौत को मात न दे जाए, इसलिए बदमाशों ने बसपा नेता के साथ-साथ वफादारी दिखाने वाले चालक को भी मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को लोगाें ने चालक की वफादारी की खूब चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed