फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हाेंने एसडीएम सदर से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष हजारी बाबा ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। लाइसेंस बनाने व नवीनीकरण के नाम पर उगाही की जाती है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। कहा कि किसान विभिन्न मुश्किलों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


माइनरों में टेल तक पानी न पहुंचने से किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। तमाम दिशा निर्देश के बावजूद पावर कॉरपोरेशन सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध करा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए डीजल इंजनों की मदद लेनी पड़ रही है। इसमें उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी शिकायतों के निस्तारण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रामजनम, लालजी, शबीना खातून, बृजेश, मोहम्मद कैफ, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed