{"_id":"5bbe30e3867a55284770cfc6","slug":"153919098611-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र में गोकुलपुर गांव के पास ट्रैक्टर से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हंसवर थाना क्षेत्र के लखनपुर बड़कापुर गांव निवासी अर्जुन (18) बुधवार को बाइक से बसखारी जा रहा था। गांव निवासी भीम भी उसके साथ बाइक पर बैठा था।
वह दोनों गोकुलपुर स्थित डायट कार्यालय के पास पहुंचे थे। तभी सामने सेे आ रहे ट्रैक्टर से अर्जुन की बाइक टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
अर्जुन व भीम को सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों ने यूपी-100 को सूचना दी। इस पर पीआरवी व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मगर तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस से दोनों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि भीम का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
हंसवर इंस्पेक्टर देवीचरण गुप्त ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई विनोद गुप्त की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।