{"_id":"5bbe2ce7867a55283a59a9c1","slug":"153918996520-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर लिया गया केला, घी, दूध, पनीर का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर लिया गया केला, घी, दूध, पनीर का नमूना
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापा मारकर दूध, घी, पनीर व क्रीम के लिए नमूने
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को सघन अभियान चलाकर दूध, क्रीम, पनीर व घी के नमूने लिए। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया। चेतावनी देते हुए कहा गया कि, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
नवरात्र व दुर्गापूजा के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुछ दिनों से सघन जांच अभियान चला रखा है।
इसी क्रम में बुधवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। नेवतरिया बसखारी रोड पर स्थित घनश्याम यादव की डेयरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
यहां मिलावट के संदेह में दूध व क्रीम का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। टीम ने कुर्की बाजार स्थित राजेश्वर यादव की डेयरी से पनीर, जबकि बसखारी बाजार से दूधिया से दूध का नमूना लिया।
इंदईपुर बाजार से किराना व्यापारी गौरीशंकर की दुकान से मिलावट के संदेह में घी का नमूना लिया। बसखारी बाजार स्थित नेशनल फूड कंपनी से केला पकाने के पाउडर का मिलावट के संदेह में नमूना लिया।
बाद में सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि, जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।