फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   टांडा के महरीपुर में पौने 12 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर टर्मिनल

टांडा के महरीपुर में पौने 12 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर टर्मिनल

Wed, 10 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
टांडा के महरीपुर में पौने 12 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर टर्मिनल
टांडा में 11.60 करोड़ से बनेगा वाटर टर्मिनल
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जिले के टांडा से होकर सरयू नदी में जलमार्ग बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसमें टांडा महरीपुर में वाटर टर्मिनल का भी निर्माण कराया जाएगा।


कुल 354 किलोमीटर लंबे इस जलमार्ग में पांच वाटर टर्मिनल बनने हैं, जिनमें सबसे पहले अंबेडकरनगर के टांडा में निर्माण होगा। इसकी लागत लगभग पौने 12 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन



इस जलमार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एक दिन पहले बस्ती में होने के साथ ही कार्य में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का मानना है कि, इससे व्यापार के साथ ही सामान्य आवागमन को लेकर भी लोगों को खासी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि केंद्र सरकार सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए जलमार्गों को विकसित करने पर जोर दे रही है।


इसी क्रम में वर्ष 2016 में अयोध्या से गाजीपुर के पास तक लगभग 356 किलोमीटर लंबे जलमार्ग के निर्माण का एलान हुआ था। इसका नामकरण किया गया राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-40 के तौर पर।


तब से लगातार जलमार्ग को विकसित करने का इंतजार हो रहा था। एक दिन पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्ती में सागर माला योजना के तहत राष्ट्रीय जलमार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया।


इसके बाद से ही जिले के लोगों में इस जलमार्ग के विकसित होने को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। जलमार्ग निर्माण 169 करोड़ 70 लाख की लागत से होगा। खास बात ये है कि इसमें कुल पांच वाटर टर्मिनल बनाए जाएंगे।


इनमें से एक अयोध्या में तो दूसरा अंबेडकरनगर में टांडा के महरीपुर में बनेगा। तीसरा वाटर टर्मिनल दोहरीघा, तो चौथा तोरतीपार, जबकि पांचवां मांझी घाट में बनाया जाएगा।


अयोध्या से लेकर बिहार की सीमा तक जलमार्ग पर इस वाटर टर्मिनल के निर्माण को लेकर अंबेडकरनगर के लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि पहला वाटर टर्मिनल टांडा में ही बनेगा।


सांसद प्रतिनिधि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि, टांडा के महरीपुर में सांसद हरिओम पांडेय के प्रयासों से 11 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से वाटर टर्मिनल का निर्माण होगा। इसके निर्माण से सामान्य आवागमन के साथ ही व्यापारिक कार्यों में भी लोगों को खासी मदद मिलेगी।



सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि, इस वाटर टर्मिनल के शुभारंभ से सामान्य आवागमन के साथ ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। तटीय क्षेत्रों के साथ ही नेपाल व बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित की जा सकेगी।


सांसद ने कहा कि, जिले के विकास के लिए तेजी से सभी जरूरी प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ये एक महत्वपूर्ण सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed