फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आज होगी पूजा

मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आज होगी पूजा

Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आज होगी पूजा
अंबेडकरनगर। नवरात्र पर्व को लोगों में उल्लास है। पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं। इसे लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारें मंगलवार को पूरे दिन गुलजार रहीं। सुबह से ही पूजा सामग्री की खरीदारी का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को शारदीय नवरात्र पर्व का उल्लास चहुंओर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए सभी तैयारियां मंगलवार को पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन


पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय समेत अन्य छोटी-बड़ी बाजारें मंगलवार को पूरे दिन गुलजार रहीं। लोगों ने चुनरी, कलश, नारियल, अगरबत्ती, मोमबत्ती समेत अन्य पूजन सामग्री खरीदीं। जो लोग नौ दिन का व्रत रखेंगे, उन्होंने कलश स्थापना के लिए खरीददारी एक दिन पहले ही पूर्ण कर लंी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यवती द्विवेदी व सरोज ने कहा कि वे नौ दिन का व्रत रखती हैं। कलश स्थापना के लिए उन्होंने सभी आवश्यक खरीदारी एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली। रानी व किरन ने कहा कि वे पहले व आखिरी दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में पहले दिन व्रत रखने के लिए सभी जरूरी सामग्री की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed