{"_id":"5bbce6e0867a55282d141bf3","slug":"15391065035-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोहपूर्वक मेधावी शिवांश व जान्हवी का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोहपूर्वक मेधावी शिवांश व जान्हवी का हुआ सम्मान
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में जय बजरंग पब्लिक इंटर कालेज सिपाह के छात्र-छात्राओं नेे शानदार सफलता हासिल की है। मंगलवार को विद्यालय में ज्ञान विज्ञान मेले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इस तरह का प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।
गत दिवस बहराइच के सरस्वती विद्या मंदिर शिवपुरी में भारतीय शिक्षा समिति द्वारा प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश से सैकड़ों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिले से भी कई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिरकत की थी। इस ज्ञान विज्ञान मेले में जय बजरंग पब्लिक इंटर कालेज सिपाह के छात्र छात्राओं ने अपना परचम लहराया।
उप प्रधानाचार्य डॉ पूनम त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी बाल वर्ग में शिवांश त्रिपाठी ने प्रथम, गणित पत्र वाचन तरुण वर्ग में जान्हवी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन हुआ, बल्कि जिले का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों मेधावियों का सम्मानित किया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिक्षिका रागिनी, डॉ प्रफुल्ल शुक्ल, लक्ष्मी त्रिपाठी, संजय ग्वाला, कुसुम पांडेय व एसएन दिवेदी आदि मौजूद रहे।