{"_id":"5bbce6d6867a5528323e9afb","slug":"153910649319-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर्व आज से, ग्रामीण क्षेत्र के पंडालों में स्थापित होगी दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर्व आज से, ग्रामीण क्षेत्र के पंडालों में स्थापित होगी दुर्गा प्रतिमाएं
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन-अर्चन के लिए बुधवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। एक तरफ देवी मां के मंदिरों की साफ-सफाई व साज सज्जा का कार्य पूर्ण कर लिया गया, वहीं जिले के कुछ क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया। ऐसे पूजा-पंडालों के पट बुधवार से ही मां के नौ स्वरूपों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग डेढ़ हजार स्थानों पर भव्य व आकर्षक पूजा-पंडालों में विराजमान मां के दर्शन श्रद्धालु करेंगे।
पवित्र शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा पर्व बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। इसे लेकर लोगों में उल्लास चरम पर है। एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों की विशेष साफ-सफाई व साज सज्जा का काम पूर्ण कर लिया गया।
जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर के निकट मां दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर, पंडाटोला स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर, बस स्टेशन क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों को नवरात्र पर्व को देखते हुए सजा दिया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले पर्व के दौरान पूजन-अर्चन में श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, दुर्गा पूजा पर्व को लेकर भी सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडाल के निर्माण का कार्य मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया। दरअसल इन क्षेत्रों में नवरात्र के पहले ही दिन पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति की विधिविधान पूर्वक स्थापना कर दर्शन के पट खोल दिए जाएंगे।
इसके लिए मंगलवार को दिन मां दुर्गा की मूर्तियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने का दौर सुबह से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। टांडा नगर में भी आधा दर्जन स्थानों पर पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि शहरी क्षेत्रों में सप्तमी से पूजा पंडालों के पट पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
धारा 144 लागू
नवरात्र व दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। 10 से 19 अक्तूबर तक लागू धारा 144 के दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र को लेकर चलने व उसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि यंत्र के प्रयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एडीएम गिरिजेश त्यागी ने धारा 144 लागू करते हुए कहा कि यदि इस दौरान किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।