फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आने व जाने के टिकट में 14 रुपए का अंतर देख यात्री हुआ परेशान

आने व जाने के टिकट में 14 रुपए का अंतर देख यात्री हुआ परेशान

Fri, 28 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आने व जाने के टिकट में 14 रुपए का अंतर देख यात्री हुआ परेशान
टांडा। रोडवेज कर्मियों की मनमानी से परिवहन डिपो की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को खूब चपत लग रही है। शुकुलबाजार से अकबरपुर के लिए एक यात्री को 46 रुपये का टिकट दिया गया, जबकि यात्री जब अकबरपुर से शुकुलबाजार के लिए वापस जाने के लिए दूसरी रोडवेज बस में बैठा तो उसे सिर्फ 32 रुपए में ही टिकट मिल गया। दोनों टिकट में 17 रुपये का अंतर देख यात्री खासा हैरान हो गया। उसने दोनों टिकट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे विभाग के साथ ही सरकार की भी किरकिरी हो रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि रोडवेजकर्मी विभाग को चूना लगा रहे हैं या फिर यात्री को।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुकुलबाजार निवासी प्रदीप कुमार ने रोडवेज बस किराया का दो टिकट वायरल किया है। टिकट पर यात्री की तिथि 2 सितंबर है। उसने एक टिकट शुकुलबाजार से अकबरपुर के लिए लिया है, जिस पर किराया 46 रुपये अंकित है, जबकि उसने रोडवेज की दूसरी बस से अकबरपुर से शुकुलबाजार के लिए टिकट लिया तो उस पर सिर्फ 32 रुपये ही लिखा था। एक ही स्थान के लिए अलग-अलग बसों द्वारा काटे गए टिकट के दाम में 14 रुपए का अंतर देख वह चौंक गया। जबकि रोडवेज बसों में परिचालक के पास निर्धारित किराया लेने के लिए मशीन होती है। वह मशीन में यात्रा शुरू करने व खत्म करने का स्थान डालते हैं, टिकट स्वयं बन कर आ जाता है। ऐसे में यह गड़बड़ी कैसे हुई यह अपने आप में बड़ा सवाल है। आखिर रोडवेज कर्मी विभाग को चूना लगा रहे हैं, या फिर यात्रियों को। टिकट वायरल होने के बाद लोग विभाग व सरकार पर तंज भी कस रहे हैं। मामले की शिकायत टांडा विधायक संजू देवी तक पहुंची तो उन्होंने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। एआरएम कमाल ने कहा कि रूट में परिवर्तन होने की वजह से यह अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed