{"_id":"5bad0d35867a555b081aa352","slug":"153806774420-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों को दिलाया बेहतर सुविधाओं का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों को दिलाया बेहतर सुविधाओं का भरोसा
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। व्यापारियों को बगैर किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। ऐसे में व्यापारियों को जागरूक होकर इसका लाभ उठाना चाहिए। बैठक में अधिशाषी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की, और स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
उक्त बातें गुरुवार को डीएम के निर्देेश पर कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में एडीएम गिरिजेश त्यागी ने कही। कहा कि शासन-प्रशासन व्यापारियों के हितों को लेकर गंभीर है। व्यापारियों को यदि किसी प्रकार की दिक्कत कहीं पर महसूस हो तो वह तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत की अनुपस्थित रहने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। पीसीएफ द्वारा मिलर्स का बकाया भुगतान अविलंब करने का निर्देश सहायक अधिकारी को दिया। व्यापारियों ने एडीएम के समक्ष बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। एडीएम ने एनएचआई, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका व पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिसके क्षेत्र में जो सड़क हो उसे बेहतर किया जाए। एएसपी अशोक कुमार राय ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस मौके पर जिला उद्योग महाप्रबंधक, खादी बोर्ड अधिकारी, एलडीएम, जिला सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।