फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्वास्थ्य जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली रैली

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली रैली

Wed, 26 Sep 2018 01:35 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली रैली
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर विश्वनाथ मेमोरिएल कालेज आफ फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। नागरिकों से आह्वान हुआ कि वे सब साफ सफाई को लेकर पूरी तत्परता बरतें। इसके अलावा खानपान में संतुलन बनाए और विटामिन युक्त आहार लें। इससे इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होने के साथ साथ बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


रैली को प्रबंधक अवनींद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद छात्र छात्राएं विभिन्न स्थानों से होते हुए फतेहपुर गांव पहुंचे। वहां गोष्ठी के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। आह्वान हुआ कि सभी लोग सफाई व्यवस्था को लेकर हर समय चौकन्ना रहें, क्योंकि थोड़ी सी भी गंदगी से बीमारी होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


ऐसे में सभी को अपने आसपास के स्थानों की नियमित सफाई करने की जरूरत है, ताकि वातावरण भी शुद्ध रहे और गंदगी को भी दूर किया जा सके। छात्र छात्राओं ने लोगों को यह भी बताया कि अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खान पान व नियमित दिनचर्या का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा हरी व विटामिन युक्त आहार को शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा जगह जगह रंगोली बनाकर बीमारियों से होने वाले नुकसान का संदेश भी लोगों को दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जवाहर लाल यादव व अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे। वहीं फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर जलालपुर सीएचसी में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री रवि श्याम पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अलग अलग बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर मनोज यादव, उमाकांत शर्मा व बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed